मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में क्रूज सेवा लेक क्वीन का उद्घाटन किया

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर के रामगढ़ताल में क्रूज सेवा लेक क्वीन का उद्घाटन किया। रामगढ़ताल में चलने वाले क्रूज में फाइव स्टार होटल जैसी अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगी। क्रूज के चलने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रूज सेवा को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने प्रदेश में इनलैण्ड वाॅटर वे अथाॅरिटी का गठन किया गया है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा।

उन्होने कहा कि हम जितना अच्छा शहर रखेगे, पर्यटन, विकास और रोजगार की सम्भावनाएं उतनी बढ़ेंगी। क्रूज के उद्घाटन के पूर्व मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल के सामने स्थित पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज हर क्षेत्र में व्यापक निवेश की संभावनाएं हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। दुनिया की टाॅप-3 अर्थव्यवस्था में भारत होगा। 2027 के इस लक्ष्य को लेकर के हम सब चल रहे है। प्रधानमंत्री मोदी जी का यशस्वी नेतृत्व ने इस दिशा में जो सार्थक प्रयास कर रहा है हमारा भी तो कोई दायित्व बनता है और उसी दायित्व का निर्वहन करने के लिये एक नई अयोध्या आपको देखने को मिलेगी। अयोध्या में हमारे पास लगभग 2 दर्जन फाइब स्टार और 7 स्टार होटल के प्रस्ताव आ चुके हैं। युद्धस्तर पर काम चल रहा है। ये वही उत्तर प्रदेश है जहां कोई आना नहीं चाहता था आज उसी उत्तर प्रदेश में हर एक क्षेत्र में व्यापक निवेश की संभावनाएं है।

Related Articles

Back to top button