सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शनि जयंती की शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्मावलंबियों को शनि जयंती पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना शुभकामना संदेश जारी किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिदेव की स्तुति मंत्र ” ॐ शं शनैश्चराय नमः ” के आगे लिखा कि प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। न्याय के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से संपूर्ण सृष्टि में सुख-सौभाग्य का वास हो तथा सभी प्राणियों के मनोरथ पूर्ण हों, यही कामना है।

ज्ञात हो कि हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती के नाम से मनाया जाता है। इस पवित्र दिन शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनि देव कर्म फल दाता हैं।

शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शास्त्रों में शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि मिलती है। शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, शनि भगवान सूर्य के पुत्र हैं। वही आज वट सावित्री व्रत पर्व भी मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button