सीएम सैनी ने कुरूक्षेत्र में किया रोड शो

चंडीगढ़। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

उन्होंने माथा टेकने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां मिली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे तक विस्तार संभव है ।

करनाल के नीलोखेड़ी में पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत

पूर्व सीएम मनोहर लाल करनाल के नीलोखेड़ी पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागात किया। मनोहर लाल के साथ सीएम नायब सैनी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

सीएम सैनी ने कुरूक्षेत्र में किया रोड शो

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद दिखे। सीएम ने सबका अभिवान स्वीकार किया। लोगों ने नायब सैनी पर फूल फेंके। जबकि कुछ लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भी दिया।

करनाल में कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू

जिले के घरौंडा में आयोजित हो रही सभा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल शामिल होने वाले हैं।

अंबाला में सीएम सैनी का जोरदार स्वागत

अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज शामिल नहीं हुए।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

सीएम नायब सैनी ने बताया कि करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को लोक सभा का प्रत्याशी बनाया है। वहाँ से आज चुनाव का श्रीगणेश होगा। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करनाल के घरौंडा आएंगे। भाजपा हरियाणा की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।

भाजपा ने जो काम किए हैं उसके बल पर हम जनता के बीच में जाएंगे। सैनी ने कहा कि मैं यहाँ से करनाल की तरफ जा रहा हूँ। अंबाला कैंट से मैं होता हुआ करनाल जाऊँगा, अनिल विज हमारे नेता हैं। हमारे आदरणीय हैं। उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद ले करके चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button