सरकारी कार्यालयों और देवस्थानों पर हुई साफ सफाई

मसौली-बाराबंकी। 1आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रविवार से शुरु हुए विशेष स्वच्छता अभियान के क्रम में सरकारी कार्यालयों एव देवस्थानों पर साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसमे अधिकारी, कर्मचारी एव जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। ब्लाक मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम की अगुवाई मे दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने ब्लाक परिसर की सफाई की। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व सरकार द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।आप सभी लोग अपने अपने गांवो मे स्थित देवस्थानों पर अभियान के तहत सफाई का कार्य करे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बांसा स्थित दुर्गा मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने साथियो के साथ देवस्थान व परिसर की साफ सफाई की जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि समाज का हर वर्ग स्वस्थ एव निरोग रहें जिसके चलते समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। भगवान श्रीराम पाँच सौ वर्षो के बाद विराजमान हो रहे है। आप सभी लोग 22 जनवरी को घरो को दीपो से सजाये एव दीवाली मनाये। इस मौक़े पर भाजपा नेता नितिन कुमार मौर्य , राम मिलन यादव, सुरेश मौर्य, मुन्नू मौर्य, शिवबालक रावत, केशवराम वर्मा, ब्रजकिशोर गुप्ता सुरेश चौहान, मन्नू रावत सहित मंदिर के पुजारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button