नगर पंचायत को प्रदेश में आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा-सतीश शर्मा

रामसनेहीघाट बाराबंकी। स्थानीय नगर पंचायत को प्रदेश में आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित किया जाएगा, यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार को नगर पंचायत परिसर में 4 करोड रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न एक दर्जन कार्यों का शिलान्यास करते हुए कही।
श्री शर्मा ने कहा कि बाबा रामसनेहीदास के आशीर्वाद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश यादव के सहयोग से इस नगर पंचायत को प्रदेश में आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की सभी गलियो की इंटरलॉकिंग कराने के साथ ही सभी रास्तों को आरसीसी सड़कों में बदलकर उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। हर घर तक जल पहुंचाने के साथ ही पानी निकासी के लिए नाली तथा आवश्यकतानुसार नल का निर्माण कराया जाएगा। पूरी नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों का भी कायाकल्प करके उन्हें सुसज्जित किया जा रहा है। श्री यादव ने नगर वासियों से नगर के विकास में सहयोग करने की भी अपील की, उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से नगर पंचायत का लगातार विकास हो रहा है। इससे पूर्व अध्यक्ष श्री यादव तथा अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह व मनीष श्रीवास्तव ने राज्य मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी ,पवन कुमार सिंह रिंकू, मास्टर केदारनाथ यादव उमाशंकर यादव सहित नगर पंचायत के सभी सभासद व गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।

रामसनेहीघाट
भाजपा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पोस्टर देकर उन्हें उनके अधिकारों की याद दिलाई।
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने महिलाओं से मिलकर उन्हें उनके कर्तव्य और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाएं आधी आबादी का नेतृत्व करती हैं और उनके हितों के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। भाजपा ने महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन के साथ ही राशन कार्ड आवास के रिकार्ड में महिलाओं को ही मुखिया माना जाता है। श्री शर्मा ने भाजपा के पदाधिकारी के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों तथा भाजपा द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पोस्टर देकर उन्हें जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button