अयोध्या बना नगर,पालिका गंगाघाट द्वारा निकली भव्य रथयात्रा

शुक्लागंज- उन्नाव प्रेसक्लब के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत मर्यादा के प्रतीक भगवान श्री राम मे 16 गुण थे इसलिए उन्हें पुरुषोत्तम कहा जाता है। तुलसीदास ने भी राम चरित मानस मे भी श्री राम को एक आदर्श चित्रित किया है।जिनमे सभी प्रकार के गुणों का समावेश है।वे करुणा, दया,क्षमा, सत्य,न्याय, सदाचार,साहस, धैर्य,और नेतृत्व जैसे गुणों के धनी है। वे एक आदर्श पुत्र, भाई,पति,राजा और मित्र है। 22 जनवरी 2024 वो तारीख बन चुकी है जो इतिहास के पन्नों मे रामोत्सव के रूप मे दर्ज हो चुकी है। अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है। नगर शुक्लागंज के सभी विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पूरा नगर इस महोत्सव को भव्य बनाने मे दिखाई दिया ।

नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा पालिकाध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय के नेतृत्व मे कलश यात्रा,सचल सुन्दर कांड के साथ निकली रामरथ की विशाल भव्य शोभा यात्रा का पूरे नगर मे जोरदार स्वागत किया गया। शुक्लागंज-उन्नाव प्रेस क्लब के अध्यक्ष मयंक शुक्ला के नेतृत्व मे राजधनी मार्ग स्थित पुरुषोत्तम ज्वेलर्स के पास सभी पत्रकार व समाजसेवियों के द्वारा रामरथ का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मयंक शुक्ला ने बताया कि जब त्रेतायुग में सच में भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद लौटकर अयोध्या आए होंगे, तब अयोध्या को किस कदर सजाया गया होगा। भरत के नेतृत्व में किस कदर अयोध्यावासियों ने अपने राम का स्वागत किया होगा। अब उस सुंदरता की तो महज कल्पना ही की जा सकती है. जब भरत ने शत्रुघ्न से अयोध्या को संवारने के लिए कहा। वाल्मीकि रामायण के युद्ध कांड के 130वें सर्ग में महर्षि वाल्मीकि लिखते हैं-
विष्टीरनेकसाहस्त्राश्चोदयामास वीर्यवान्।
समीकुरुत निम्नानि विषमाणि समानि च।।
स्थलानि च निरस्यंतां नन्दिग्रामादित: परम्।
सिंचन्तु पृथिवीं कृत्स्नां हिमशीतेन वारिणा।।

अर्थात- भरत के कहने पर शत्रुघ्न ने कई हजार कारिगरों को कहा कि नंदिग्राम से अयोध्या तक के बीच की सड़क को ठीक किया जाए। जहां रास्ता उबड़-खाबड़ हो वहां मिट्टी भरकर उसे बराबर किया जाए। बर्फ के समान शीतल जल से सड़क पर छिड़काव किया जाए। उसी पल को संजोते हुए आज पुनः सभी नगरवासियों द्वारा प्रभु राम के स्वागत सत्कार की तैयारी की गई है। रामरथ यात्रा प्राचीन हनुमान राजधानी मार्ग दुर्गामंदिर से होते हुए पोनी रोड,मरहला चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर पर ख़त्म हुई। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान अंकुर शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला,पदम औदिच्य,योगेश मिश्रा,पन्ना लाल कुशवाहा,आलोक दीक्षित,भास्कर पाण्डेय, द्विजेन्द्र मिश्रा,दुर्गेन्द्र शर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, मनीष कुमार,ऋषि मिश्रा,प्रमोद पासी कृष्णा तिवारी, अमन सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्राण प्रतिष्ठा के लाईव प्रसारण को देखने के लिए जुटी भीड़

नेहरू नगर स्थित पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कैम्प कार्यालय मे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि गोल्डी गुप्ता द्वारा राम मंदिर मे हो रहीं प्राण प्रतिष्ठा का लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई। जिसमे हजारों दर्शकों की भीड़ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए जुटी। कार्यक्रम के दौरान सुन्दर कांड व भंडारे की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान केडी त्रिवेदी,प्रेस क्लब अध्यक्ष मयंक शुक्ला, युवा भाजपा नेता पदम औदिच्य, आलोक दीक्षित, ऋषि मिश्रा,प्रमोद पासी,धीरज अवस्थी, प्रमोद गौड़िया, पप्पन तिवारी, मोहित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पत्रकारों द्वारा निकाली गई बाईक रैली पत्रकार हरिओम गुप्ता के नेतृत्व मे प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव कार्यक्रम को लेकर नगर के पत्रकारों द्वारा जय श्री राम जायघोष के साथ बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली पूरे नगर मे घूमी। इस दौरान अंकुर सविता, उमेश त्रिवेदी, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button