सिटी मजिस्ट्रेट व एड़ीएम प्रशासन कार्यभार ग्रहण किया

बदायूं। नवागत एडीएम प्रशासन रेनू सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीएम प्रशासन रेनू सिंह सुबह बरेली से बदायूं पहुंची और उन्होंने पहले डीएम मनोज कुमार से मुलाकात की और चार्ज लिया। रेनू सिंह इससे पहले बरेली की सिटी मजिस्ट्रेट पद पर थीं।

वहीं दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार बदायूं पहुंचे और डीएम मनोज कुमार से मुलाकात की और चार्ज लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार इससे पहले मुजफ्फरनगर में एसडीएम के पद पर तैनात थे।

Related Articles

Back to top button