नगर आयुक्त ने अवैध मांस की दुकाने हटाने को मांगा पुलिस बल

कानपुर। गोविंदनगर सीटीआइ के पास कुत्तों के हमले से छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जिम्मेदारों को अवैध रूप से खुलीं मांस की दुकानों को हटाने की सुध आई है। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है, ताकि मांस की अवैध दुकानों को हटाया जा सके।

जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला, खुल रही हैं मांस की दुकानें शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसमें बताया गया है कि कमिश्नरेट में किसी भी मांस की दुकान के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया है, यानी सभी दुकानें और ऐसी मार्केट अवैध हैं।
नगर आयुक्त ने इस खबर का संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महापौर मांस की अवैध दुकानों को लेकर गंभीर हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम को पुलिस बल की जरूरत है।

इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विपिन कुमार का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते फिलहाल पुलिस बल बाहर गया है। मतगणना के बाद ही इस विषय पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अपनी ओर से भी नगर निगम से वैध मांस की दुकानों के बारे में जानकारी मांगी है।

Related Articles

Back to top button