नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, चुनाव को लेकर हुई चर्चा

हमीरपुर : शुक्रवार की देरशाम मुख्यालय स्थित साबरी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा की गई और व्यापारियों से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी ने कहा कि नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हित के लिए सदैव खड़ा रहता है हर तीन वर्ष बाद संगठन का चुनाव संपन्न होता है। अभी तक संगठन में पांच पद थे। कमेटी की मांग पर अब सात पदों पर चुनाव संपन्न होंगें। जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं मंत्री पद में चुनाव संपन्न होंगे। जिला महामंत्री ने पुरानी कमेटी को भंग करके कार्यवाहक के रूप में इसी वर्तमान कमेटी को कार्य करने के लिए चुनाव तक कार्यवाहक में नियुक्त किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 554 सदस्यों की सूची एवं धनराशि बैंक में जमा करके जिला महामंत्री को सौंपी।

नगर महामंत्री राकेश साहू ने तीन वर्ष का विवरण प्रेषित किया और बताया कि 20 मार्च को सदस्यता पूर्ण करके जिला कमेटी को सौंप दिया है। नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्य होते रहेंगे। जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाते। व्यापारी की समस्या का निदान कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में करता रहूंगा। बैठक में धर्मेंद्र दीक्षित, रोहित तिवारी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पुष्पेंद्र पुरवार, अंकित सचान, अभिषेक सोनी, मकबूल अहमद साबरी, भारत श्रीवास्तव, शाश्वत, रोहित गुप्ता, अनिल गुप्ता, रविंद्र सचान, योगेंद्र गुप्ता, नरेंद्र बाजपेई, सुभाष साहू, विनय बाजपेई उपस्थित रहे। नगर उद्योग व्यापार मंडल का अग्रिम कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें की 23 मार्च को वोटर लिस्ट का प्रकाशन एवं आपत्ति सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक। 24 मार्च को आपत्ति का निस्तारण होगा। 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। 29 और 30 मार्च को नामांकन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, एक अप्रैल को नामांकन वापसी जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी के प्रतिष्ठान में संपन्न होगी।

Related Articles

Back to top button