पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं बच्चों के पिता, फूंकी बाइक, आत्मदाह की कोशिश

बदायूं । दो बच्चों की हत्या के पीछे की वजह अब तक किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस की गोल मोल कहानी पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है। बच्चों के पिता विनोद ठाकुर पुलिस से हत्या की असल वजह की जांच करने की गुहार लगा रहे है, लेकिन पुलिस परिवार के संतुष्ट होना का दावा कर रही है। दो दिन पूर्व ही हत्या का मकसद और न्याय नहीं मिलने पर पिता ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की धमकी दी थी। जिसे पुलिस अधिकारियों ने हल्के में लिया। पिता विनोद ने घर के बहार खड़ी बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक जल गई। जिसके बाद वह अपनी कार को भी गेरिज से निकालने जाने लगे। लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने खुद को भी आग लगाने का प्रयास किया। मौजद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। समझा बुझाकर घर के अंदर ले जाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्र व इंस्पेक्टर गौरव विश्वोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पिता को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button