मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ली विधायक पद की शपथ

चंड़ीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज विधायक पद की शपथ ली है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को शपथ दिलाई। हरियाणा में हुए विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव जीते है। नायब सिंह सैनी का शपथ हरियाणा विधानसभा में हुई।

शपथ के बाद नायब सिंह सैनी ने कही ये बात
करनाल से बीजेपी विधायक पद की शपथ लेने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं करनाल की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भरोसा जताया। विधानसभा चुनाव में करनाल की जनता ने इस बात पर अपनी मोहर लगा दी है कि अक्टूबर में बीजेपी भारी जनादेश के साथ तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी सीट
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने बाद खाली हुई करनाल सीट पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह ने चुनाव लड़ा था। नायाब सिंह सैनी ने करनाल से कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को हराया है।

Related Articles

Back to top button