मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दुष्कर्म, जेवर और रुपये हड़पने का लगाया आरोप

बदायूं| उघैती थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दुष्कर्म, जेवर और रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उसका कहना है कि कुछ समय पहले उसके पति की एक हादसे में मौत हो गई थी। उसे क्लेम के 40 लाख रुपये मिले थे।
एक दिन वह रुदायन कस्बे में बैंक गई थी। वहां एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। फिर धीर-धीरे उससे बात होने लगी। उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पिछले आठ साल से लगातार वह दुष्कर्म कर रहा था।

इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और उसका जबरन गर्भपात कराया गया। आरोपी ने उससे 40 लाख रुपये और जेवर भी ठग लिए। 16 फरवरी को उसने अपने खेत पर बुलाया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button