मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को जन्मदिन की दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिवस की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मां पूर्णागिरी से आपके सुखद और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।’

Related Articles

Back to top button