मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर का किया उद्घाटन…

नई दिल्ली। सराय काले खां में आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम आने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कर दिया। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी भी मौजूद थी। इससे पहले शनिवार को फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोलकर इसका ट्रायल किया गया है। करीब एक घंटे के ट्रायल के बाद फ्लाईओवर को फिर से बंद कर दिया गया।

आसान हो जाएगा यमुनापार की ओर का सफर
इसे अब आज उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा इसके शुरू हो जाने से रिंग रोड पर आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम की ओर जाना आसान हो जाएगा।

सिग्नल फ्री बनेगा टी-जंक्शन
गौरतलब है कि सराय काले खां में सिंगल लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कंपनी का चयन करने के बाद छह सितंबर 2022 को शिलान्यास किया था। करीब 643 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर 65.55 करोड़ रुपये खर्च का अनुमानित बजट रखा गया था।

तीन लेन के इस सिंगल फ्लाईओवर को जुलाई 2023 में तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब पूरा किया गया है। यह फ्लाईओवर सराय काले खां टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री बनाएगा।

कम होगा प्रदूषण
इसके शुरू होने पर रोजाना पांच टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा और जाम में नहीं फंसने से लोगों की सालाना 19 करोड़ रुपये की बचत होगी। परियोजना की कुल कुल लागत साढ़े तीन सालों में निकल जाएगी। सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक है।

Related Articles

Back to top button