![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/661763a3c0163-780x470.jpg)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके करीबी बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सुबह करीब 10 बजे सीएम आवास से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची।