सपा प्रमुख अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा, कर दिया बड़ा ऐलान …

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को करहल में इस्तीफा देने के लिए जा सकते हैं। सोमवार शाम को अखिलेश पैतृक गांव सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के दौरान सभी की मेहनत को सराहा। कहा कि यदि इसी तरह हम समाजवादी मेहनत करते रहे तो नेता जी के सभी सपने पूरे होंगे।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। सबसे पहले आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

करीब 20 मिनट तक रुके अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि आपकी मेहनत रंग लाई। आपको इसी तरह बूथ स्तर पर मेहनत जारी रखनी होगी। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही है। उन्होंने कहा कि आप विश्वास रखें कि हम और आप मिलकर नेता जी के सभी सपने पूरे करेंगे। पार्टी कार्यालय के बाद वह नुमाइश मैदान में नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे।

करहल में इस्तीफा देने के लिए जा सकते हैं
यहां उनकी प्रतिमा और अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इसके बाद वह शहर उनकी ओर से बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने महादेव की शिला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। हालांकि उन्होंने इस बीच पत्रकारों से वार्ता नहीं की। सैफई स्थित आवास पर ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को वह करहल में इस्तीफा देने के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button