शिप्रांत सिंह गोली कांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलिया। छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोली कांड के मुख्य आरोपी व 25 हजार का इनामिया बलवंत यादव को पुलिस ने पचखोरा चौराहे से आगे नहर पुलिया से शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बलवंत यादव के पास से एक मोटरसाइकिल के साथ एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिप्रांत सिंह गोली कांड के अन्य आरोपियों में से आरोपी अमन राय पुत्र सत्यप्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा, भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली बलिया की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन मुख्य आरोपी बलवंत यादव की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बलवंत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बलवंत यादव को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button