छत्तीसगढ़ में जल्द होगा सीएम के नाम का ऐलान….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता में धमाकेदार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायकों की विधायक दल का नेता चुनने के लिए कल यहां बैठक होंगी। भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए आहूत बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।तीनो पर्यवेक्षकों के कल सुबह यहां पहुंचने की संभावना है।


नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक होंगी। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है।भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को अप्रत्याशित रूप से शिकस्त कर सत्ता में वापसी की है।कांग्रेस को महज 35 सीटों पर सन्तोष करना पड़ा। भाजपा नेतृत्व ने अभी तक किसी को मुख्यमंत्री बनने के संकेत नही दिए है,लेकिन राजनीतिक जानकारों के अनुसार रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह आगे बताए जा रहे है।

उनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय एवं रेणुका सिंह के भी रेस में होने की चर्चा है। इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आवास पर बधाई देने के लिए लोगो का तांता लगा है।पूर्व मुख्यमंत्री डा.सिंह के आवास पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई है।उन्हे राज्यभर से बधाई देने लोग पहुंच रहे है।

Related Articles

Back to top button