घर पर कब्जा का आरोप,मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

तिलोई अमेठी।‌ सर्किल के सिंहपुर ब्लाक अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे उपाध्याय मजरे पनहौना गांव निवासी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गांव निवासी कुछ लोगों पर मारपीट के साथ घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई न करने और पीड़ित को धमकाने की शिकायत की है।
गांव निवासी धर्मराज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि गांव के एक ही परिवार के कुछ प्रभावशाली लोग उसके घर पर कब्जा कर रहे हैं,जिसका वाद कई वर्षों से माननीय न्यायालय रायबरेली में चल रहा है और जिसमें पीड़ित धर्मराज परिवार समेत रहता है। विरोध करने पर मारपीट भी की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की,किंतु मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ही धमकी देकर थाने बुलाया और भगा दिया।
पीड़ित धर्मराज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
इस बाबत थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि पक्ष विपक्ष दोनों को थाने पर बुलाया गया है। जानकारी कर दोषी पर कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button