प्रतिपदा के दिन से प्रकृति में परिवर्तन – डा.हरिपाल सिंह

खैराबाद सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्कृष्ट स्वयंसेवको द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम खैराबाद नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर में किया गया जिसमें मा. नगर संघचालक सविनय जी, मुख्य वक्ता- हरिपाल सिंह जी मा. विभाग संघचालक जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि आज के दिन संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था,चैत्र माह में हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।इस बार हिंदू नववर्ष 09 अप्रैल से प्रारंभ है।
हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन का महत्व इसलिए ज्यादा है कि उस दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। भारत वर्ष में प्राचीन काल से चली आ रही काल गणना उसी दिन से प्रारंभ होती है। सम्राट विक्रमादित्य ने आक्रमणकारी शकों को पूर्ण रूप से पराजित कर भारत से निष्कासित किया और उसकी याद में विक्रम संवत प्रारंभ किया। उसी दिन स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की थी और भगवान राम का राज्याभिषेक भी उसी दिन हुआ था।
कार्यक्रम में नगर के सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे||

Related Articles

Back to top button