बदलापुर पुलिस ने हत्या प्रयास मामले के 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बदलापुर संतोष पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 147, 148, 323, 504, 427, 307 भादंवि थाना बदलापुर के आरोपियों निर्माणाधीन बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शनी सरोज पुत्र स्व0 लाल बहादुर सरोज निवासी ऊदपुर गेल्हवा, सर्वेश गौतम पुत्र भागीरथी गौतम निवासी ऊदपुर गेल्हवा, अजय गौतम पुत्र साधूराम गौतम निवासी ऊदपुर गेल्हवा, दिनेश गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ऊदपुर गेल्हवा, नागेन्द्र गौतम पुत्र छट्ठू गौतम निवासी सुल्तानपुर, सुनील गौतम पुत्र पारसनाथ निवासी सुल्तानपुर, लवकुश गौतम पुत्र नन्द लाल गौतम निवासी सुल्तानपुर एवं सोनू सिद्धार्थ पुत्र स्व0 पप्पू चन्द्र गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नन्द कुमार राय, उ0नि0 चितरंजन राम, हे0का0 चन्द्रभान कुमार, हे0का0 अजय सिंह, का0 विजय यादव, का0 अरविन्द प्रजापति एवं का0 प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button