तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए चंद्रशेखर ओझा

उनके पुत्रों ने गांव के 100 गरीबों में वितरित किया कंबल

बलिया। ग्राम पंचायत कपुरी निवासी स्व. चंद्रशेखर ओझा की तीसरी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उन्हें याद किया। उनके पैतृक आवास पर पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पुत्रों ने गांव के करीब 100 गरीबों को ठंड से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किया। पुष्पांजलि के लिए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र सहित अन्य विशिष्ट जन भी मौजूद रहे।


पुण्यतिथि के अवसर श्रद्धांजलि सभा और कंबल वितरण का कार्यक्रम शनिवार को कपुरी स्थित चंद्रशेखर ओझा के पैतृक आवास पर ही आयोजित किया गया। पूर्वर्ती वर्षों की भांति गांव के 100 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कंबल कंबल वितरण उनके पुत्रों ने किया। कंबल वितरण के समय पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, पुर्वांचल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ग्राम प्रधान अभय वर्मा, संतोष ओझा, बृजेश ओझा “ गुंजन’ आदि मौजूद रहे। सभी आंगनतुकों का अभिवादन शशिकांत ओझा और विक्रांत ओझा ने किया। सबके प्रति आभार चंद्रशेखर ओझा के पुत्र सुजीत ओझा ने जताया।

Related Articles

Back to top button