चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, बीजेपी प्रवक्ता ने किया टिप्पणी…

रायपुर। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री के रूप में आज यानी शुक्रवार को शपथ लेंगे। वहीं बीजेपी ने भी आज विधायक दल की बैठक बुलाई है।

शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चम्पाई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में आज यानी 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। वहीं इसस पहले सोरेन ने हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई थी। लेकिन बाद में वापस ले लिया था।

चंपई सोरेन हेमंत परिवार के कठपुतली होंगे
चंपई सोरेन के झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर राज्य बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से हमें झारखंड की संरचना या झारखंड की स्थिति में कोई बदलाव दिखने वाला नहीं है। क्योंकि हमारा मानना ​​है चंपई सोरेन सिर्फ एक कठपुतली होंगे और इसकी डोर सोरेन परिवार खींचेगा।

सोरेन परिवार के पास अपनी सरकार के पहले चार वर्षों के दौरान 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों का संदिग्ध रिकॉर्ड है। इसलिए बहुत कुछ बदलने की संभावना नहीं है। लेकि मुख्यमंत्री को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
चंपई सोरेन आज राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने कल 47 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया था। वहीं इससे पहले विधायकों को तोड़ने की गुंजाइश खत्म करने के लिए महागठबंधन के 38 विधायकों को गुरुवार को दो विशेष विमान से हैदराबाद भेजने की तैयारी थी मगर मौसम इसमें बाधक बन गया।

Related Articles

Back to top button