लेखपाल संघ चुनाव में शिशुपाल सिंह बने अध्यक्ष महामंत्री आकांक्षा राजपूत

पीलीभीत। पुरनपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा पूरनपुर इकाई का रविवार को चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।तहसील लेखपाल संघ इकाई पूरनपुर का रविवार को चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ है।जिसमें अध्यक्ष पद के शिशुपाल सिंह और सत्येंद्र कुमार के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 9 मत प्राप्त कर शिशुपाल सिंह लेखपाल संघ के अध्यक्ष चुने गए। चुनाव में शिशुपाल सिंह को 30 मत और सत्येंद्र कुमार को 21 मत प्राप्त हुए। जिसमें शिशुपाल सिंह 9 मत प्राप्त कर अध्यक्ष बने हैं।19 मत प्राप्त कर जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,10 मत प्राप्त कर आकांक्षा राजपूत तहसील मंत्री बनी है।साथ ही राहुल कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपेंद्र कौर उप मंत्री, आलोक गंगवार कोषाध्यक्ष,लेखा परीक्षक सोहिता गंगवार निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।इस दौरान शहर लेखपाल अनिल चौधरी,ओम प्रकाश,यासीन,गीता,सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे। सभी निर्वाचित और निर्विरोध पदाधिकारी को शपथ दिलाई है

Related Articles

Back to top button