अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हरियाणा के पंचकूला में किया रोड शो…

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के पंचकूला में रोड शो किया। रोड शो के रास्ते में पार्टी के झंडे लगाए गए थे और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नड्डा के वाहन पर फूल बरसाए। गेंदा फूल की मालाओं से सजे वाहन पर नड्डा के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी भी थे।

भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देव, पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश धनखड़ और राज्य विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता भी रोड शो में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button