चाची बन गई हैवान,दो साल की भतीजी की मुंह दबाकर की हत्या

मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला ने रिश्तों को तार तार कर दिया है। महिला ने दो वर्ष की छोटी सी बच्ची जो रिश्ते में उसकी भजीती लगती है, उसकी हत्या कर दी। बेहद ही मामूली बात पर महिला ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर में महिला बच्ची के लगातार रोने और उसे सोने नहीं देने के कारण परेशान थी। इस कारण महिला ने भतीजी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी है। ये जानकारी पुलिस ने 17 अक्टूबर को दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना सोमवार की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना को सोमवार को महिला ने अंजाम दिया था। सोमवार को हनुमानताल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर इलाके में हुई घटना को अंजाम दिया था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच में जुटे थाना प्रभारी एम. द्विवेदी ने कहा कि मोहम्मद शकील की बेटी दोपहर में लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची की तलाश जब परिजनों ने की तो उसका कोई पता नहीं चला। लड़की की तलाशी में जुटे घर वालों ने फिर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधिकारी द्विवेदी ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद लापता लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बाद में शकील के घर की भी तलाशी की। पुलिस ने जब घर में ही बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो दो वर्षीय बच्ची का शव उन्हें सोफे के नीचे मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शकील अपने भाइयों के साथ एक ही घर में रहते हैं। द्विवेदी ने कहा कि सोमवार दोपहर बच्ची अपनी चाची के कमरे में गई। दोनों ने साथ में खाना खाया और बाद में बच्ची की चाची ने उसे अपनी मां के पास जाने के लिए कहा क्योंकि वह सोना चाहती थी। जब लड़की ने कमरे से बाहर जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि लड़की लगातार रोने लगी, जिससे उसकी चाची अधिक नाराज हो गई। उसने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को सोफे के नीचे छिपा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button