पूरे देश में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न

नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

PM मोदी ने परेड देखने पहुंचे लोगों का किया अभिनंदन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2024 की परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया।

इस साल की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि थे।

सुखोई और राफेल की प्रदर्शनी ने जीता सभी का दिल

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छह राफेल विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़े।वहीं, तीन सुखोई-30 Mk-I विमान वायु सेना मार्चिंग दल के साथ कार्तव्य पथ के उत्तर में जल चैनल पर 900 किमी प्रति घंटे की गति से त्रिशूल बनाते हुए उड़े।

प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर का दिखा कमाल

गणतंत्र दिवस परेड में प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाई पास्ट किया गया। फ्लाई पास्ट का हवाई शॉट भी सामने आया, जिसे खुद पायलट ने लिया। इसी के साथ दो अपाचे हेलीकॉप्टर और दो एमके-IV विमानों ने कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी।

महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोहा

गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

दरअसल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी नारी शक्ति के अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही थीं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

गुजरात की झांकी का विषय इस बार ‘धोर्डो’ रहा

गुजरात की झांकी का विषय इस बार धोर्डो रहा। ये गुजरात के पर्यटन विकास का वैश्विक प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button