खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मकर संक्रांति पर्व पर क़स्बा बदोसराय में खिचडी भोज का आयोजन संकल्प हेल्प फाउन्डेशन ने किया तो वहीं श्रीकोटवाधाम के बसन्ता फूफू मन्दिर प्रांगण में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज सेवी दुर्गेश कुमार दीक्षित ने बन्दरो को खिचडी भोज कराया। कस्बा बदोसरांय में आयोजित खिचड़ी भोज का शुभारंभ श्यामू सेठ, आलोक कनौजिया, अमित भैया रामजी जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी पिन्टू कनौजिया, सचिन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता,अजय गुप्ता,राजाराम गुप्ता, अनिल यादव प्रहलाद कनौजिया, सुन्दर लाल कनौजिया, विजय नाग,कृष्णा नंद अवस्थी दिनेश यादव बलराम मौर्या अंकित गुप्ता राहुल यादव, हर्षित गुप्ता,रामराज चौहान,ललित यादव रामअचल,सतीश शिव हरि अवस्थी,आचार्य सच्चिता नन्द महारज,कृष्णा नन्द अवस्थी, यादव,बड़कू संतराम मौर्य ,अमन कनौजिया सहित सैकड़ों लोगों ने पूजा पाठ करके प्रसाद वितरण किया।

Related Articles

Back to top button