छेड़खानी के मामले में केस दर्ज

बलिया। शहर कोतवाल संजय सिंह ने रविवार की दोपहर बताया कि छेड़खानी के मामले में नवानगर निवासी अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी दो साल से पीड़िता का पीछा कर रहा है। आते—जाते समय रास्ते में रोक कर गालीगलौज करता है। इसबीच बीते आठ फरवरी की शाम अश्विनी कुमार तिवारी पीछा करते हुए पीड़िता को उसके घर के पास रोककर खुदके साथ ले जाने लगा। इसबीच आसपास के लोग पहुंच गए और आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी मौके से भाग गया। इसी मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button