मंत्री का शपथ लेने के लिए कई विधायकों को आया फोन

मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज होने वाला है। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक नए चेहरों के साथ कुछ पूर्व मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

मंत्रियों का शपथ ग्रहण साढ़े 3 बजे के करीब हो सकती है। 13 दिसंबर को मोहन यादव के अलावा राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण ली थी।

शपथ समारोह में शिरकत करेंगे सिंधिया
सूत्रों ने जानकारी दी कि मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिंया समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि सिंधिया समर्थकों को भी मंत्री बनाया जा रहा है।

प्रदेश में अधिकतम कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं?
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। नियम के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम 34 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री का चयन भी इन 34 विधायकों में से ही किया जाता है। वर्तमान में मोहन यादव मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा से ज्यादा 31 विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है।

क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश में भाजपा
मोहन मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश में है।

दो मंत्रियों को दिया जा सकता है स्वतंत्र प्रभार
करीब 28 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, इनमें 20 कैबिनेट, 6 को राज्य मंत्री और 2 को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर सरकार द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इनके पास फोन आने की सूचना
प्रहलाद सिंह पटेलकैलाश विजयवर्गीय
राकेश सिंह
राव उदय प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
तुलसी सिलावट
राकेश शुक्ला
नारायण सिंह कुशवाहा
प्रदुमन तोमर
कृष्णा गौर
इंदल सिंह कंसाना
संपतिया उईके
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
चेतन कश्यप

मुख्य सचिव वीरा राणा ने अधिकारियों से की बात
मंडल विस्तार को लेकर मुख्य सचिव वीरा राणा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सामान्य प्रशासन, गृह, राजभवन और लोक निर्माण विभा ग के अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेगा मंत्रिमंडल: सीएम मोहन यादव
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव ने राज्य के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की।उन्होंने कहा, महामहिम हमारे नए मंत्रीमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल गठन के साथ प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करेगा।

Related Articles

Back to top button