पूर्व मंत्री की जयंती मनाई गई सपा को ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया

बदायूं । समाजवादी पार्टी को जनपद बदायूँ में शिखर तक ले जाने वाले पूर्व राज्यमंत्री स्व0 बनवारी सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में सपा कार्यालय,गांधी नगर,बदायूँ पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी से पूर्व स्व0 बनवारी सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि स्व0 बाबू जी ने अपना पूरा जीवन समाजवादी पार्टी की सेवा में लगा दिया श्रद्ध्ये नेता जी के सानिध्य में जनपद बदायूँ में एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर पूरा समाजवादी परिवार बनाया,विपरीत परिस्थितियों में भी जुझारू व्यक्तित्व के धनी स्व0 बाबू जी ने संघर्ष के समय में श्रद्द्ये मुलायम सिंह यादव नेता जी के नेतृत्व में किसान,छात्र,नौजवान,व्यापारी,पीड़ित,शोषित,दलित व अल्पसंख्यक आदि समाज के हर वर्ग के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष किया।अपने संघर्ष के बल पर ही स्व0 बनवारी सिंह यादव बाबू जी एक किसान पर से उठकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के साथ साथ विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हुए।
इस मौके पर सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव,शेखुपुर से विधायक हिमान्शु यादव,पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव,कैप्टन अर्जुन सिंह,पूर्व मंत्री रजनीश गुप्ता,अवधेश यादव,गुलफाम सिंह,बलवीर सिंह,ओमवीर सिंह,किशोरीलाल शाक्य,अशोक यादव,सतीश यादव,देवेंद्र प्रमुख,साजिद अली,मधु सक्सेना,इंदु सक्सेना,खजाना देवी,संतोष कश्यप,अलका यादव,यासीन गद्दी,दलवीर सिंह,अर्जुन पाल,परवेज़ अहमद,गिरीश यादव,शशांक यादव,चंद्रकेश यादव,हाफिज इरफान,पुष्पेंद्र प्रधान, सहदेव सिंह,फरहत अली,फहीम खान,जाहिद गाज़ी,राजेन्द्र यादव,वीरेंद्र जाटव,राजू यादव,आकाश बाबू,अरुण पटेल,मो0 रफी,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button