मण्डल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने किया विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान

झरेखापुर मण्डल अध्यक्ष ने प्रत्येक लाभार्थियों से मिस्ड कॉल कराकर गिनाई उपलब्धियां

नवनियुक्त झरेखापुर मण्डल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के बनाये जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोग कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्साह व उल्लास के साथ लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। वही अपने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का फूल माला पहना कर स्वागत भी कर रहे है।

सीतापुर। लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को हरगांव विधान सभा के अंतर्गत भाजपा की लाभार्थी विशेष संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हरगांव के मंडल झरेखापुर क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व लाभार्थी सम्पर्क अभियान के संयोजक अनुज शुक्ल ने अपनी टीम के साथ लाभार्थियों से संपर्क कर केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। शनिवार को विधानसभा हरगांव के मंडल झरेखापुर के शक्ति केंद्र धरनाग में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से हरगांव विधानसभा के भाजपा झरेखापुर मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, अनुज शुक्ल, पंकज पांडेय, अभय सिंह, आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button