करहल में होगा उपचुनाव, सपा से लड़ सकते हैं तेजप्रताप

मैनपुरी। सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश यादव के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है। वर्ष 2022 में अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव करहल विधानसभा सीट से लड़ा था।

अखिलेश यादव भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 66 हजार वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे। उनके सीट छोड़ने के बाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

सपा की टिकट के दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे है। तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव ने इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने तेज प्रताप को हटाकर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button