Budget 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने भी की राम-राम से शुरुआत…

Budget 2024: भगवान राम भाजपा सरकार की राजनीति के केंद्र में भी आते हुए दिखाई दे रहे हैं। 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के पहले जब प्रधानमंत्री ने मीडिया से बात की, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राम-राम’ से की। यह संकेत यह समझने के लिए पर्याप्त है कि सरकार राम के मुद्दे को बजट सत्र में जमकर भुनाएगी। राम केंद्रित पर्यटन को बढ़ावा देकर वह लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी पेश कर सकती है। इससे पीएम मोदी की चुनावी नाव को पार लगाने में भी मदद मिल सकती है।

संसद सत्र की शुरुआत में जब सभी सांसद सदन में पहुंचे, तब भी पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सांसदों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर अभिवादन किया। इस समय भी भाजपा देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें भगवान राम के दर्शन करा रही है। इससे लोगों में भाजपा के प्रति भावनाएं बेहतर हो सकती हैं जिसका उसे चुनावी लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button