ब्रजेश पाठक ने खुद को बताया जनता का नौकर, नाम के आगे लगाया सर्वेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक को सर्वेंट का कर संबोधित किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है, मैं जनता का नौकर हूं। बुधवार को गरमाए माहौल के बाद गुरुवार को बृजेश पाठक ने अपने नाम में ही बदलाव कर दिया। उन्होंन सोशल मीडिया एक्स पर अपना नाम बदल कर सर्वेंट ब्रजेश पाठक कर दिया है। दरअसल, जेपीएनआईसी विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला था। अखिलेश यादव ने यहां पर दीवार फांदी थी। इस मामले में ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया था। अखिलेश ने इसी को लेकर डिप्टी सीएम पर निशाना साधा और उसके बाद से राजनीति गरमाई हुई है।

Related Articles

Back to top button