अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

ज़ैदपुर बाराबंकी। शुक्रवार को को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र हरख (सतरिख) में सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी हरख अर्चना द्वारा खेल प्रभारी मनोज कुमार चौधरी तथा वरिष्ठ अध्यापक सुरेश अस्थाना,कुलदीप वर्मा, तथा श्रद्धा के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से परिचय करवाया गया। सर्वप्रथम 50 मीटर दौड़ उसी के क्रम में 100 मीटर दौड़ कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ। रस्सा कसी,ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें 40 विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर प्रतिभाग किया। 50 मी दौड़ बालक वर्ग में विनय कुमार, प्रथम प्राथमिक विद्यालय सतरिख तथा 50 मी बालिका वर्ग में संजना प्राथमिक विद्यालय झीझामऊ प्रथम स्थान 100 मीटर दौड़ बालिका में शिवांशी प्रथम स्थान तथा 100 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अजय कुमार प्रथम रहे। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में वंदना प्रथम स्थान, रस्साकसी में हिमांशु , दिवाकर,अनुराग प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा ट्राई साइकिल रेस में निदा बानो प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से शुभारंभ से समापन तक खेल अनुदेशक श्वेता वर्मा रमाकांत वर्मा आदित्य प्रकाश चंद्रनाथ निधि सिंह, प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। स्पेशल एजुकेटर अरविंद कुमार मिश्रा, शिवानंद वर्मा,अंजू श्रीवास्तव कीउपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत हरख के अध्यापक गण, अनुदेशक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button