ठंड से बचने के लिए असहाय व जरूरतमंदों को बांटे कंबल

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ

मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में शनिवार को विधायक, लेखपालों ग्राम प्रधानों ब्लॉक प्रमुख और अन्य लोगों द्वारा क्षेत्र भर में ठंड से बचाव के लिए असहाय व गरीब लोगों को घर-घर जाकर कंबल वितरित किए गए। कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे पर खुशी छा गई।

मलिहाबाद व विकासखंड माल क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। शनिवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम हर गांव में चला जिसमें विधायक, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों, लेखपालों ने गरीबों को कंबल वितरित किए। क्षेत्र भर में लगभग 14 सौ बंबल वितरित किए गए हैं। घर घर जाकर गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम में लोगों ने उनकी सराहना की असहाय वा जरूरतमंदों को कंबल मिला तो उनके चेहरे पर खुशी छा गई।

Related Articles

Back to top button