भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया योग दिवस

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा के अध्यक्षता विश्व योग दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यशवंत्री माता देवी मंदिर मनाया गया है।भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग करना ही एक मात्र उपाय है। योगा करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ मन की भी शांति मिलती है। पूरे दिन तरोताजा भी महसूस होता है। इस तनाव भरी जिंदगी को सरल बनाने के लिए योगा अत्यंत आवश्यक है। योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से प्रेमलता गौतम,रजनी वर्मा, नीरज गंगवार,शीतल रावत, सरोज शर्मा,अनीता,वैष्णवी मिस्रा सहित कई महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button