भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध महिलाओं को किया सम्मानित

सोनभद्र/ डाला – भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को ओबरा विधानसभा के बाड़ी गांव क्षेत्र में वृद्ध महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ शामिल हुई।सौ वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को घर घर जाकर माला पहनाकर व गर्म शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किए बिना देश महान नहीं बन सकता वृद्ध लोग ही देश के युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। नारियों के सम्मान से ही समाज मजबूत होता है भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया है। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों वृद्ध महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने महिलाओं के संगठित होने पर जोर देते हुए कहा कि चाय पर संवाद चौपाल के माध्यम से 100 वर्ष से ऊपर की आयु वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक होना है जो 15 जनवरी से पूर्व किया जाना है। इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी ,आशा विश्वकर्मा, गीता माली उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button