विद्यालयों में कैंप लगाकर वोटर बढ़ाएगी भाजपा

  • नवनियुक्त जिला प्रभारी ने भाजपा कार्यालय पर विभिन्न अभियानों की समीक्षा की।
  • महादेवा में पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाराबंकी। एमएलसी व नवनियुक्त जिला प्रभारी अवनीश सिंह का बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले जिला प्रभारी ने महादेवा में पूजन करके लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने वोटर चेतना अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की।

उन्होंने वोटर चेतना अभियान को लेकर रणनीतिक चर्चा की।बताया कि एक लाख बीस हजार नए मतदाता बनवाने का लक्ष्य प्राप्त करना है, जिसके लिए विभिन्न विद्यालयों में कैंप लगाकर युवा मतदाताओं को जागरूक करना है।उन्होंने युवा मोर्चा को विद्यालय में कैंप लगाकर इस अभियान को गति देने का निर्देश दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान किया। विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारियों से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपडेट रहना होगा। इसके पूर्व उन्होंने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,सांसद उपेंद्र सिंह रावत,रचना श्रीवास्तव,शेखर हयारन,संदीप गुप्ता,गुरुशरण लोधी,शील रत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई,राकेश पटेल,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी,मनोज कुमार वर्मा,डॉक्टर हरिनाम सिंह वर्मा,राजेश वर्मा,रामहेत विश्वकर्मा , सत्या पंडित,लोकसभा विस्तारक यश मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button