मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझानों में भाजपा की लहर

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझानों में भाजपा को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आने हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ नौवें दौर की गिनती के बाद 15,623 वोटों से आगे चल रहे हैं। कमलनाथ को अब तक कुल 57895 वोट मिले हैं।

एक अकेला ‘मोदी’ सब पर भारी, BJP ने जारी किया वीडियो
तीन राज्यों में बड़ी जीत मिलती देख भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता संबित पात्रा और स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर कर तंज कसा और कहा एक अकेला मोदी सब पर भारी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी जीत की ओर
छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को 54 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को 157 सीट
मध्य प्रदेश में भाजपा 157 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस पर 70 सीटों पर सिमट कर रह गई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में फंस रहा पेंच
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 44 तो कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश में भाजपा अब 136 सीटों पर आगे
मध्यप्रदेश में भाजपा अब 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में 10 सीट का अंतर
छत्तीसगढ़ में भाजपा अब 49 सीटों पर आगे हो गई है। कांग्रेस 10 सीट पीछे यानी 39 सीटों पर आगे है। दो सीटों पर निर्दलीय विधायक आगे हैं।

मध्यप्रदेश में 139 सीटों पर आगे चल रही भाजपा
मध्यप्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। भाजपा 139 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 90 सीट पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। भाजपा 34 तो कांग्रेस 28 पर आगे है। आंकड़े सुबह 10.40 बजे तक के हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर, भाजपा 48 सीटों पर आगे
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 48 सीटों तो कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को रुझानों में 44 सीटें मिल रही है।

राजस्थान में भाजपा 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे
राजस्थान के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा को 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान
मध्य प्रदेश में ये है चुनावी आंकड़े
भाजपा-151
कांग्रेस-78
अन्य-1
कुल सीटें
230
बहुमत 116
सुबह 10.05 बजे तक के आंकड़े

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में BJP को 46 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलती दिख रही है।

मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 91 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ के पाटन से सीएम भूपेश बघेल पीछे, राजस्थान के टोंक से पायलट पीछे
छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के टोंक से सचिन पायलट पीछे हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर
छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई है। भाजपा को 45 तो कांग्रेस 43 सीट पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकली
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।

शिवराज बोले- मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी
रुझानों के बाद शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने को तैयार है।

छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे हुए
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे चल रहे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।

तेलंगाना के सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

एमपी और राजस्थान में भाजपा को बहुमत
भाजपा को एमपी और राजस्थान में बहुमत मिल गया है। एमपी में भाजपा को 117 तो कांग्रेस 90 पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को 105 तो कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है।

Related Articles

Back to top button