बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, एम्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात 10.30 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। आडवाणी को यूरोलाजी से संबंधित समस्या है। यूरोलाजी के प्रोफेसर डा. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button