भाजपा ने लिया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प : सिंह

धौलपुर । प्रदेश भाजपा द्वारा भरतपुर संभाग में निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का मंगलवार को धौलपुर एवं राजाखेडा विधान सभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

जनसंपर्क सभा में भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार सभी मोर्चाें पर विफल रही है। राजस्थान में पेपर लीक मामले में सरकार का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। सरकार ने युवाओं के साथ छलावा करने के साथ साथ किसानों के साथ झूठा वाथे किए हैं। इससे जनता में रोष है और जनता के सहयोग से भाजपा ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के संयोजक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। इसलिए युवा विरोधी,महिला विरोधी तथा दलित विरोध इस सरकार को राजस्थान अब नहीं सहेगा।

कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर ने परिवर्तन संकल्प यात्रा में आए सभी भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा धौलपुर में आयोजित की जा रहीं सांगठनिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। परिवर्तन संकल्प यात्रा में करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया, भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा,भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर,राजाखेडा की पूर्व विधायक मनोरमा सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाडिया एवं नागवेन्द्र चौहान एवं परिवर्तन संकल्प यात्रा के जिला मीडिया प्रमुख राजू गुर्जर समेत अन्य भाजपा नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button