भाजपा के सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने लांच की सुझाव पेटिका

हमीरपुर : शनिवार को मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के संकल्प पत्र के निमित्त सुझाव अभियान की सुझाव पेटिका का शुभारंभ किया गया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित वार्ता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि इन पेटिकाओं में व्यापारी, किसान, अधिवक्ता, शिक्षक सहित आमलोग अपना अपना सुझाव पत्र भरकर डाल सकते हैं। जो प्रदेश कार्यालय के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय दिल्ली तक जाएगा। इसी तरह राठ में भी सुझाव पेटिका का शुभारंभ किया गया है। जिससे 2024 का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी अकेली पार्टी है जो अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र मान कर काम करती है। सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे भाजपा हमेशा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल है जो जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप अपने संकल्प तय करता है और सरकार के माध्यम से जनाकांक्षाओं को पूरा करके अपना लेखा-जोखा लेकर लोक दरबार में पहुंचता है। वीडियो वैन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद होगा और उनके सुझावों को समावेशित किया जाएगा। डिजिटल माध्यमों में नरेन्द्र मोदी एप तथा मोबाइल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी लोग काल रिकार्ड करके अपने सुझाव भाजपा तक पहुंचा सकते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चक्रवर्ती शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव इंद्रप्रकाश बाजपेई उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button