भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट पहुंचे, भगवान कामतानाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा यहां से मझगवां ब्लाक के समीप स्थित मिचकुरिन गांव पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा विशेष विमान से रविवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने उनका स्वागत कर अगवानी की। यहां से नड्डा ने सीधे चित्रकूट पहुंचकर प्रमुख पूर्वी प्राचीन मुखारविंद कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर पूजन किया। चित्रकूट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं वीडी शर्मा ने आरोग्य धाम में भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा के समक्ष कि श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात वे जन आशीर्वाद यात्रा हेतु बनाए गए जन सभा स्थल मिचकुरिन घाटी के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button