भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे कटिहार तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पूर्णिया में प्रस्तावित है रैली

पटना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देश में लोकसभा चुनाव की राजनीति जोर पकड़ेगी। बिहार में इसकी शुरुआत सीमांचल से होने जा रही है। एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) एवं आईएनडीआईए (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) के बड़े नेता अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश यही से करेंगे।

इस महीने के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कटिहार में होंगे। 30 जनवरी से वे चुनावी अभियान शुरू करेंगे। भाजपा की ओर से चार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को यानी पूर्णिया क्लस्टर में आने वाले संसदीय क्षेत्र की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।

तीन दिन बिहार में रहेंगे राहुल गांधी
हालांकि, रैली की तिथि में फेरबदल होने की संभावना भी है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को लेकर तीन दिनों बिहार में रहेंगे।

सीमांचल से गरमाएगी राजनीति
राहुल भी 30 या 31 जनवरी को पूर्णिया या कटिहार में रैली करेंगे। इसके बाद वे बंगाल की सीमा में प्रवेश करेंगे। दो प्रमुख दलों के दो बड़े नेताओं के सीमांचल में होने से तय है कि अब लोकसभा चुनाव की राजनीति गरमाएगी।

Related Articles

Back to top button