भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की गुरुवार को असम में ताबड़तोड़ रैलियां

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को असम में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। भाजपा कार्यालय के मुताबिक जे पी नड्डा गुरुवार को सुबह 12 बजे असम के कोकराझार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर पौने दो बजे डंडा सहरिया एचएस खेल मैदान, भेरगांव उदलगुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा दुधनोई राजोहुआ खाल्पाथर में दोपहर करीब चार बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अहमदाबाद के दौरे पर होंगे। यहां वे वेजलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button