रामलीला मैदान में बीजेपी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का किया गया आयोजन

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान में शुक्रवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के हर तरह से कल्याण के लिए समर्पित है। कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। महिला आरक्षण बिल पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, धनंजय कनौजिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पांडेय ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत चितबडागांव के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button