भाजपा का आम आदमी पार्टी पर हमला, कहा- संजय सिंह ने नई काली परंपरा शुरू की है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने एक नई काली परंपरा शुरू की है। वे शराब घोटाले में अभी भी अभियुक्त हैं लेकिन लोगों के सामने ऐसे दिखा रहे हैं जैसे उन्हें कोर्ट ने बरी किया हो।

शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आरोपित संजय सिंह एक नई काली परंपरा शुरू कर रहे हैं। उन्हें कोर्ट ने न तो बरी किया गया है, और न ही आरोपमुक्त किया है। उन्हें शराब घोटाले में सिर्फ जमानत दी गई है। वह अब भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया की तरह आरोपित हैं। इसके बावजूद वे बेल आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि संजय सिंह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। मीडिया में पूरा झूठ फैला रहे हैं। संजय सिंह ने तीन पाप किए हैं। पहला न्यायपालिका पर उंगली पर उठा कर यह कहना है कि शराब घोटाला हुआ ही नहीं। जब तक न्यायपालिका इस मामले को निरस्त नहीं करती है, तब तक आप कैसे इस पर उंगली उठा सकते हैं। शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे हैं, उन्हें बेल तक नहीं मिली है, इसलिए इस पर सवाल उठाना सही नहीं है। दूसरा संजय सिंह बेल पर बाहर आएं हैं लेकिन मीडिया ट्रायल के माध्यम से लोगों में झूठ फैला रहे हैं। तीसरा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तार तार कर दिया है। इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।

Related Articles

Back to top button