भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा पहुंचे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा…

धर्मशाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) दोपहर एक बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा (Kangra Airport) पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व सहित कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान लोकसभा के चुनावों को लेकर भी वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा होगी।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड का मैच
जगत प्रकाश नड्डा दोपहर बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप के मैच को भी देखेंगे। रात्रि लगभग नौ बजे वह धर्मशाला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। मैच के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा का प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व भी मौजूद रहेगा।

मैच के दौरान सीएम सुक्खू भी मौजूद रहेंगे
वहीं इस मैच में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। गगल हवाई अड्डा पर जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button